मध्य प्रदेश

उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद अध्यक्ष ने किया सम्मान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत मंगेली अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 173 मंगेली, 172 जमुनिया, 175 बिछिया के शिक्षक बीएलओ सूर्यकांत त्रिपाठी, अशोक तिवारी, रोजगार सहायक सचिव अंकित पांडेय को मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण कार्य 2025-26 में समय पूर्ण कार्य करने पर आज ग्राम पंचायत मंगेली सभागार में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे द्वारा पेन डायरी भेट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सरपंच संजय दाहिया, उप सरपंच विराट पांडेय, महेंद्र सिंह राजपूत सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button