सिलवानी में ईद उल फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया
सिलवानी । सिलवानी नगर आसपास के कस्बों में पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के चलते सभी संप्रदायिक धार्मिक आयोजन त्यौहार पर रोक होने की वजह से धार्मिक आयोजन जुलूस जलसा त्यौहार नहीं मना पा रहे थे। प्राकृतिक आपदा कम होने की वजह से इस वर्ष रमजान मुबारक के पूरे माह रोजे खत्म होने के पश्चात सोमवार को चांद दिखा और मंगलवार सुबह से ही ईद की तैयारियां शुरू ईद उल फितर का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया । ईदगाह एवं जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने ईदगाह पहुंचकर ईद की नमाज अदा की और अपने देश और दुनिया के लिए अमन चैन, भाई चारा कायम रहे,ऊपर वाले से दुआ की। वही दुआ के पश्चात ईदगाह से लेकर हर जगह खड़े लोगों ने एक दूसरे को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी एवं अपने पूर्वजों के के लिए कब्रिस्तान पहुंच कर कर फातिहा पढ़ी और ऊपर वाले से उनकी बक्शीश के लिए दुआ की । सुबह से ही नन्हे मुन्हे बच्चों में ईद उल फितर को लेकर खुशी का माहौल रहा। बच्चों ने रंग-बिरंगे लिबास पहने हुए एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए नजर आए ईद का यह त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया।



