हर मेधावी जरूरतमंद छात्राओं का सहयोग करे हम सभी की जिम्मेदारी : रत्नमणि द्विवेदी

रिपोर्टर मधुर राय
बरेली। नर्मदा भक्ति पंथ की अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाज सेविका राष्ट्रीय कथावाचिका देवी रत्नमणि द्विवेदी ने ग्राम मोकलवाड़ा के शासकीय स्कूल में पहुंचकर जरूरतमंद छात्र- छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का यह लक्ष्य है कि वह इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा मेधावी छात्राओं को सहयोग प्रदान कर उनके जीवन में बदलाव लाने का प्रयत्न कर रही है। धन एवं संसाधनों के अभाव में कोई भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा से वंचित न रहे, हम सभी को यह प्रयत्न करना चाहिए।
रत्नमणि द्विवेदी अपनी संस्था के माध्यम से पिछले 5 वर्षों से जरुरंतमंद हजारों छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री एवं अन्य संसाधनों का सहयोग कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो अधिक है बह हम जरुरंतमंद को प्रदान करें।
इस अवसर पर नर्मदा भक्ति पंथ के जिला सहसंयोजक एवं समनापुर काछी के सरपंच ताराचंद कुशवाहा स्कूल के प्राचार्य एवं सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।



