डॉ.सुरेंद्र राजपूत जिला अध्यक्ष, अज्जू सोनी महासचिव नियुक्त, संगठन में हर्ष का माहौल

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ कटनी जिला इकाई को मिला सशक्त व अनुभवी नया नेतृत्व
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की कटनी जिला इकाई को एक बार फिर सशक्त, अनुभवी और सक्रिय नेतृत्व प्राप्त हुआ है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदोरिया ने संगठनात्मक परंपराओं एवं वरिष्ठ पत्रकारों से विचार-विमर्श के उपरांत वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेंद्र राजपूत को कटनी जिला इकाई का जिला अध्यक्ष तथा सक्रिय पत्रकार अज्जू सोनी को महासचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति वरिष्ठ पत्रकार रिज़वान अहमद सिद्दीकी एवं साथी मोहम्मद अली की सहमति तथा वरिष्ठ पत्रकार आशीष सोनी की अनुशंसा पर की गई है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, पत्रकार हितों की रक्षा एवं सक्रिय संगठनात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।
प्रदेश अध्यक्ष के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एवं महासचिव शीघ्र ही कटनी जिला इकाई की जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे, ताकि जिले में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं अनुशासित बनाया जा सके। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं, अधिकारों एवं सम्मान से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए ।
डॉ. सुरेंद्र राजपूत एवं अज्जू सोनी के मनोनयन पर संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, रविंद्र चौदहा, नवनीत गुप्ता, आर.बी. गुप्ता, अनंत गुप्ता, श्याम तिवारी, गोकुल पटेल, नारायण पटेल, नंद किशोर पटेल, सजल सधैलिया, रश्मि राय, डॉ. ज्योति राजपूत, संतोष तोमर, अजय गौतम, डॉ. पी.के. खरे, कृष्ण कुमार पटेल, शुभम राय, पप्पू उपाध्याय, दीनदयाल रजक, अमित राय, अमरेश राय, लोनेश्वर पूरी, सतीश चौरसिया, सुखचेन पटेल, सुशील मिश्रा, राकेश यादव, जगमोहन मिश्रा, गोकुल दीक्षित, धीरज जैन, रामेश्वर त्रिपाठी, जगमोहन चौरसिया, डॉ. आशीष शुक्ला, नीरज तिवारी, सोमनाथ पटेल, विवेक निधि रजक, गोविन्द गिरी, बबलू पटेल, सुनील दुबे, पीतम लाल बर्मन,अंकुर राय,अमित विश्वकर्मा,सपना बर्मन, हिमांशु बर्मन, मुकेश यादव सहित अनेक वरिष्ठ, अनुभवी एवं युवा पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
पत्रकार साथियों ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र राजपूत का पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा संगठन के प्रति उनकी स्पष्ट सोच निश्चित रूप से संघ को नई ऊर्जा प्रदान करेगी । वहीं महासचिव के रूप में अज्जू सोनी की सक्रियता, संगठनात्मक समन्वय क्षमता एवं पत्रकारों के बीच मजबूत संपर्क संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती देगा।
सभी पत्रकार साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व में कटनी जिले के पत्रकारों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा होगी, संगठन और अधिक संगठित एवं मजबूत होगा तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, एकजुटता और भाईचारा और अधिक सुदृढ़ होगा। इसके साथ ही जिले में कार्यरत श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके सम्मानजनक हितों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संगठन प्रभावी भूमिका निभाएगा।
उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र चोदहा एवं जिला मीडिया प्रभारी (ग्रामीण) अजय उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।



