गुगवारा हाता टोला में नाली चोक, नागरिक हो रहे परेशान, गंदगी व दुर्गंध से सांस लेना हुआ मुश्किल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। गौरझामर के नजदीकी ग्राम गुगवारा के हाता मुहल्ला के वाशिंदे इस समय नाली चोक हो जाने से बेहद परेशान है नाली का गंदा पानी सडक व लोगो के घरो दरवाजो के पास बहने से गंदगी व दुर्गंध फैल रही है जिससे बीमारी का खतरा बढ गया है। सागर जिले की देवरी तहसील के अंतर्गत ग्राम व ग्राम पंचायत गुगवारा में मूलभूत सुविधाओ व जन समस्याओ को दरकिनार करके एक तरफ शासन के लाखो रुपये खर्च कर सेल्फी प्वाइंट बनाकर दिखावा हो रहा है वही ग्राम के लोग मूलभूत सुविधाओं से कोसो दूर है ग्राम पंचायत गुगवारा के अंतर्गत कई वार्ड समस्याओ से जूझ हैं लेकिन सेल्फी प्वाइंट बनाकर के एक तरफ दिखावा किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर हाता टोला में आए दिन नाली चौक हो जाती है इसका कारण यह है कि पूरे हाता टोला का पानी एक छोटी सी नाली से निकलता है जो आए दिन चोक हो जाती है चोक होने से लोगों को आने जाने में तो परेशानी होती ही है गंदगी से उठने वाली बदबू से लोग हलाकान हो रहे है नाली की समय पर सफाई नही होने से गली में पूरा गंदा पानी भर जाता है बच्चों बूढ़ों महिलाओं पुरुषों छोटे छोटे बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत परेशानी होती है बतादे की वार्ड नंबर आठ में ढलान होने के कारण नाली चौक होती है उसी के चार कदम पर नलकूप लगा हुआ है जहां पर लगभग हाता टोला के लगभग आधे लोग पानी भरने के लिए आते हैं जिनको आने-जाने में परेशानी होती हैलोगो का कहना है की
वैसे तो अभी हम सभी लोग कोरोना महामारी से उबरे हैं गंदे पानी से तरह-तरह की बीमारियां एवं मच्छर पनप रहे हैं ग्राम के लोगों ने कई बार यह बात रखी की हाता टोला के पीछे से एक बड़ी गटरनाली का निर्माण किया जावे जिससे यह पानी का निकास उसमें से हो अथवा बीच सड़क पर से बड़ी चौड़ी नाली खोदकर इसका पानी का निकास किया जा सकता है बरसात के मौसम में यह समस्या बहुत ज्यादा होती है घर-घर नल जल योजना चालू भी नहीं हुई है जिस दिन से यह सुचारू रूप से चालू हो जाएगी उस दिन पानी का और ज्यादा बहाव निकास होगा।



