हाइवे के किनारे स्वराज माजदा में देर रात चालक का मिला शव

पुलिस जुटी जांच में चालक की मौत संदिग्ध
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम छपरा के पास रजा मार्बल के पास का है जहां एक स्वराज माजदा के ड्राइवर की संदिग्ध हालत में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है हाइवे के किनारे वाहन के अंदर इस तरह से चालक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। मृतक की पहचान राकेश दाहिया पिता घासीराम दहिया उम्र 42 वर्ष निवासी लखराम मोहल्ला वार्ड नंबर 14 खितौला (सिहोरा) के रूप में हुई है ।
आपको बता दें कि राकेश दाहिया एक ट्रक ड्राइवर था जो कि खितौला सिहोरा निवासी था जो कि जबलपुर की स्वराज माजदा गाड़ी क्रमांक एमपी 20 जीए 6242 का फिलहाल चालक था परिजनों ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को स्वराज माजदा लेकर राकेश कटनी गया था कटनी से बिलहरी जाकर अपने वाहन में मटके लोड करके जबलपुर की तरफ रवाना हुआ था रास्ते में क्या हुआ कैसे हुआ ये सब किसी को नहीं पता है ।
थाना प्रभारी सुदेश समन ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को देर रात लगभग 2 बजे एनएचआई के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि छपरा के आगे रजा मार्बल के पास एक स्वराज माजदा गाड़ी खड़ी हुई है जिस में एक शव भी है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अपने पुलिस के साथ घटना स्थल पर रवाना हुए मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे में लेते हुए मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। वही एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है मौके पर तस्दीक की गई है मौके से लगभग 200 मीटर दूर रॉड मिली है जिसमें खून लगा था फिंगर प्रिंट टीम के द्वारा बारीकी से वाहन की जांच की गई है चोट के निशान मृतक के शरीर में पाए गए है और स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।


