मध्य प्रदेश

कृष्णा दांगी बने मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वच्छता हो या सुशासन का क्षेत्र, मध्य प्रदेश अग्रणी रहा है। कई योजनाएं देश में उदाहरण बनी हैं। अब प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 15-15 सीएम जन सेवा मित्रों की तैनाती की जा रही है जो योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी देंगे। प्रतिमाह योजनाओं की समीक्षा की जाएगी ताकि विकास कार्यों को गति दी जा सके। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों के समूह और मंत्री समूह बैठक एवं संवाद कर व्यवस्था को पुख्ता बनाएंगे। इस हेतु कृष्णा दांगी का चयन विकासखंड बेगमगंज के लिए किया गया है। जो युवा इंटर्स कहलाएंगे।
उनका कार्य होगा कि वे सरकारी योजना का फीडबैक लेकर सरकार को आईना दिखाएगें। प्रत्येक मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र को तीन चार पंचायतें दी जाएंगी जिनमे इनको काम करना होगा और उन पंचायतों को बदलकर दिखाना होगा। चयन होने पर कृष्णा दांगी ने बताया कि उन्हें जो पंचायतें दी जाएगी मैं पूरी ईमानदारी और सहजता से कार्य कर हर उस व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में मदद करुंगा जो लाभार्थी है।

Related Articles

Back to top button