फिर पलटा आयशर ट्रक, कॉलेज के सामने पुलिया की घटना
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी तुलसी नगर में श्री हरि कॉलेज के सामने पुलिया पर आयशर ट्रक पलट गया। जिसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बताया जाता हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग 45 के देवरी तुलसीनगर में श्री हरि कॉलेज के सामने पुलिया पर घटना बुधवार की रात 3 बजे की बताई जा रही हैं। आयशर ट्रक क्रमांक MH 40 CT 2063 का चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था, लेकिन घटना स्थल पर आयशर ट्रक देखने से ऐसा लगता है कि ट्रक ड्राइवर नहीं बचा होगा, जिसको राखे सैयां मार सके ना कोय की तर्ज पर ड्राइवर के तो खरोच तक नहीं आई और ड्राइवर रात में ही गाड़ी छोड़कर भाग गया।
ड्राइवर इतना नशे में था कि आयशर ट्रक पहले डिवाइडर में टकराया और फिर आगे पुलिया की दीवार से टकराने के बाद फोर लाइन के बीच डिवाइडर में ट्रक पलट गया। आयशर ट्रक में रथ रखा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे गाड़ी मालिक ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। गाड़ी मालिक ने बताया कि ट्रांसपोर्ट वालो ने गाड़ी लेकर नया ड्राइवर भेजा था। उन्हें ड्राइवर का नाम भी नहीं मालूम। गाड़ी मालिक का कहना है कि हमको किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है, हमारे पास तो ट्रांसपोर्ट वाले का फोन आया था कि रायसेन जिले की देवरी में आपकी गाड़ी पलट गई है इसलिए हम आए हैं।



