धार्मिक

रायसेन में हर्षोल्लास से मना ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह में दो साल बाद ईद की सामूहिक नमाज हुई,

मांगीं अमन-चैन की दुआएं; एक दूसरे ने गले लगाकर दी ईद की बधाइयां
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
ईद उल फितर का त्यौहार मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कोरोना काल के पिछले लगातार दो सालों से घरों में सादगी पूर्ण तरीके से मनाई थी।मंगलवार को दो साल बाद ईद उल फितर पर मुस्लिम समाज के लोगों में गजब सा उत्साह नजर आया। मंगलवार सुबह ईदगाह बायपास पर ईद उल फितर की मुख्य नमाज अता की गई। हजारों नमाजियों ने एक साथ नवाज पढ़ी और देश-दुनिया में अमन-चैन की, खुशहाली की दुआ मांगी। 2 साल के बाद सामूहिक रूप से ईद उल फितर की नमाज अता की गई।
रायसेन में ईद उल फितर की पहली नमाज ईदगाह में अता की गई। शहर काजी जहीर उद्दीन मसाजिद कमेटी के सदस्य मुस्तफा पाकी सिद्दीकी, मुस्लिम त्यौहार कमेटी के सदर फरहान अली ने बताया कि ईद की नमाज से पहले कहा कि ईद रोजा रखने वालों को अल्लाह तआला का खास इनाम है। जिस तरह रमजान में सब्र, सुकून और अनुशासन के साथ हमने जीवन गुजारा है, वही किरदार पूरी जिंदगी के लिए बना लिया जाए तो हम कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा हमारे मुल्क की संस्कृति गंगा-जमुनी है। यहां मुहब्बत का राज रहा है और हमेशा रहेगा। नफरतों के लिए यहां न कभी जगह थी और न भविष्य में कभी होगी। नमाज के बाद खुतबा हुआ और बाद में दुआ की गई।
चला नमाज का सिलसिला..
मंगलवार को ईदगाह में सुबह नमाज के बाद जामा मस्जिद, ड्रग मसजिद, दरगाह शरीफ मस्जिद में नमाज अदा की गई। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिदों भी नमाज हुई।
ईदगाह पर पहुंचे एसपी कलेक्टर ….
मंगलवार को सुबह ईदगाह पर सुबह कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल एसडीएम एलके खरे तहसीलदार अजय प्रताप पटेल पहुंचे।उन्होंने एक-दूसरे से गले लग दी ईद उल की बधाई
नमाज के बाद एक-दूसरे से गले लगकर ईद की बधाई दी गई। इसके बाद घरों में दावतों का दौर शुरू हो गया। ईद का बड़े-बच्चों सभी में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button