मध्य प्रदेश

अवकाशो से सरकारी कामकाज पर बुरा असर, शनिवार अवकाश खत्म करें

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । कैलेण्डर मे अवकाशो की भरमार होने से इसका सीधा असर सरकार के कामकाज पर विपरीत रुप से पड रहा है हर माह इतनी ज्यादा छुट्टियां होती है की पूरा महिना छुट्टियों छुट्टियो मे ही निकल जाता है बता दें की शासकीय कैलैण्डर मे रविवार की छुट्टी तो पहले से ही मुकर्कर र्है इसके बाद फिर सेकेण्ड सटरडे की छुट्टियां शुरु कर दी गई फिर थर्ड सटरडे की छुटटी और बढाई गई और अब रविवार की तरह पूरे महिने शनिवार की छुट्टी भी घोषित कर देने से महिने मे कामकाज के कितने दिन शेष बचे , यह गम्भीर चिंता का विषय हम सबके सामने है यदि हम उदाहरण के रुप मे इसी अप्रैल माह को लेलें तो चार दिन रविवार चार दिन शनिवार और चार अन्य छुट्टी के निकाल दे तो शेष अठारह दिन ही कामकाज के ही निकलते है इनमे अधिकांश दिन अधिकारियो की मौजमस्ती मटरगस्ती मनमानी मे निकल जाते है और आफिस आ भी गये तो एक घंटा चैन से बैठकर काटना मुस्किल भरा रहता है लोगो का कहना है की जनहित मे शनिवार की छुटि्टयां तत्काल प्रभाव से प्रदेश के मुखिया डा , मोहन यादव बंद करे तभी प्रदेश का विकास संभव हो सकेगा क्योकि लगातार छुटटियो के कारण प्रदेश विकास मे सरकार के समीकरण बिगड रहे है यदि प्रदेश को विकासोन्मुखी कर्मठ व बेकारी मुक्त बनाना है तो छुट्टियां घटाना पडेगी

Related Articles

Back to top button