मंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में आक्रोश

विधुत वितरण केन्द्र हर्रई तेजगढ़ का मामला सामने आया
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित ग्राम पतलोनी के निवासी बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान हैं। उनका आरोप है कि 15 दिन से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी तक जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है, जबकि उन्होंने बिजली के बिल नियमित जमा किए हैं।
*निवासियों की शिकायत*
निवासियों का कहना है कि उन्होंने मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी से शिकायत की थी, जिन्होंने आश्वासन दिया था कि 12 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
*आगे की कार्रवाई*
निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, तो वे दमोह कलेक्टर के पास ज्ञापन सौंपेंगे। हैरानी की बात है कि इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमर्जी के आगे राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी 15 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारी और मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं।
क्या कहते अधिकारी
के एल यादव जेई तेजगढ़ विद्युत वितरण केंद्र हमें तो मंत्री जी ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए नहीं बोला गया है जहां तक ट्रांसफार्मर बदलने की बात है तो 45000 रुपए का बिजली बिल बकाया है बिजली बिल जमा होने पर ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा



