मध्य प्रदेश

हमारा संविधान- हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत गोष्ठी संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार आयोजित संविधान गौरव अभियान के तहत शनिवार को भारतीय संविधान गौरव अभियान ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के विषय पर एक वृहद विचार संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व भारत माता एवं संविधान निर्माता डाक्टर अम्बेडकर जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण तिलक वंदन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने संविधान गौरव दिवस की संपूर्ण जानकरी दी। तत्पश्चात पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया ने संविधान निर्माता डाक्टर अंबेडकर जी के विषय से अवगत कराया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुरेश राय ने संविधान गौरव अभियान हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान पर विस्तृत चर्चा की व समस्त कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन दिया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सुरेश राय, बसंत चौरसिया, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, शुशांक चौरसिया, प्रमोद असाटी, अनिल नामदेव, अंकित झारिया, देवी दीन पटेल, जग्गू नामदेव, रजा खान एवं देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button