मध्य प्रदेश
छात्र छात्राओं को शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण कराया
सिलवानी । शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में संचालित नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत संचालित ट्रेड आईटी/आईटीआईटीईस के कक्षा 9वी एवं 10वीं के छात्र छात्राओं को बुधवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सिलवानी जिला रायसेन में औद्योगिक भ्रमण व्यवसायिक प्रशिक्षण आकाश चौरसिया द्वारा कराया गया, जिसमें शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य रविकांत चौधरी द्वारा छात्र छात्राओं को व्यावसायिक शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण से संबंध जानकारी दी गई।



