किसान जागृति संगठन के किसानों ने विभिन्न समस्याओं मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
कलेक्टर एवं बिजली कंपनी के एसी आरके गुप्ता को दिया ज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि फसल बीमा योजना किसानों को मिला मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरे के समान
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। बुधवार का दिन जिला मुख्यालय पर किसानों के नाम रहा।किसान जागृति संगठन रायसेन के बैनर तले किसानों ने रैली निकाली, सड़कों पर उतरकर सरकारों के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बिजली कंपनी, कृषि विभाग और मप्र मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों को अलग अलग ज्ञापन सौंपकर मांगें जल्द हल कराने की अविलंब मांग की।
100 से ज्यादा बिजली चोरी के बनाए झूठे प्रकरण…
बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने अधिकारियों के आदेश पर एक सैकड़ा से ज्यादा बिजली चोरी के प्रकरण किसानों के खिलाफ बना दिए थे।जबकि वे बेकसूर हैं। बिजली कंपनी द्वारा परेशान किसानों को जब वसूली के लिए उनके घर खेतों पर कुर्की नोटिस पहुंचे थे किसानों के होश उड़ गए। किसानों का यह कहना था कि साँची सर्किल के किसानों के खेत बगीचों में गत 2 सितंबर 2021 विजिलेंस टीमें पहुंची। विजिलेंस टीमों ने 100 से भी ज्यादा किसानों के झूठे मोटर पंपों के बिजली चोरी के केस बना डाले हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, नारायण सिंह मीणा, निरंजन मीणा ने बताया कि इस दौरान भारी बारिश हुई थी। खेतों में नदी नाले भी उफान पर रहे थे। फिर किसानों को बिजली खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए जरूरत ही नहीं थी। जांच के बाद किसानों पर लगाए गए बिजली चोरी के झूठे प्रकरण वापस लिए जाएं।
ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में किसान ओमकार यादव, ब्रजेश सिंह, जाहिद अली, युनुस खान, भंवर सिंह, दीवान सिंह, संग्राम सिंह हरनाम सिंह जाट बीदपुरा आदि शामिल हुए।



