खेत में बने मकान में लगी आग, कृषि उपकरण जलकर खाक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जैसे-जैसे सूरज के तेवर पीके हो रहे हैं वैसे ही वैसे आज जीने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं निकटवर्ती ग्राम पांडाझिर में खेत पर बने मकान में रखे कृषि उपकरणों में अज्ञात कारणों से आग लग गई नगर पालिका की दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बहुत कुछ कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए।
आपको बता दें कि ग्राम पांडा शहर निवासी सतीश शर्मा के खेत पर कच्ची ईंटों का एक मकान बना हुआ है जिस पर लोहे की चादर चढ़ी हुई है मकान में कृषि कार्य में आने वाले पाइप, विधुत मोटर, केवल, व अन्य कृषि सामग्री रखी हुई थी। दोपहर में अज्ञात कर्म से मकान में से धुआं उठता देख गांव के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे लेकिन आग बढ़ती गई तब तक नगर पालिका की दमकल को सूचना दी गई तब चालक अजीज खान फायरमैन अक्षय वाल्मीकि दमकल लेकर पहुंचे और बढ़ती ही आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मकान में रखे हुए सिंचाई पाइप, केवल, बिजली की मोटरे व अन्य कृषि सामग्री जलकर राख हो गई। आगजनी से कृषक का काफी नुकसान हुआ है।
इस संबंध में एसडीएम सौरभ मिश्रा ने लोगों से हवन किया है कि तेज गर्मी के चलते बीड़ी सिगरेट पीने वाले एहतियात बरतें कहीं भी जलती हुई बीड़ी सिगरेट या तीली ना फेकें।



