मध्य प्रदेश

खंडहर हो रहे मकान में अज्ञात कारण से लगी आग दमकल ने पहुंच कर पाया काबू बड़ी घटना टली

आसपास के रह वासियों ने ली राहत की सांस
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर के व्यस्ततम क्षेत्र मरकज वाली मस्जिद के पीछे एक बंद मकान जो खंडहर की स्थिति में पहुंच गया है उसमें अज्ञात कारण से आग लग गई धूंआ और आग की लपटें उठता देख लोगों ने तत्काल नगर पालिका की दमकल को सूचना दी तब दमकल चालक अजीज खान तत्काल दमकल लेकर मौके पर पहुंचे, घटना स्थल का रास्ता सकरा होने के कारण लंबी लाइन डालकर दमकल चालक अजीज खान, फायरमैन शकील कुरेशी ने मेहनत करके आग पर काबू पा लिया जिससे आस-पड़ोस में रहने वाले कई मकानों के लोगों ने राहत की सांस ली यदि आग भड़क जाती तो आसपास कई मकान लगे हुए थे जो आग की चपेट में आ जाते बताया जा रहा है जिस मकान में आग लगी वह गफ्फार भाई, सत्तार भाई का मकान है जो खाली है और खंडहर की स्थिति में पहुंच गया है। आग लगने का कारण अज्ञात है।

Related Articles

Back to top button