पर्यावरणमध्य प्रदेश

नपा परिषद ने स्वच्छता अभियान 2023 के तहत दीवारों पर कराई रायसेन किले की ऐतिहासिक इमारतों की पेंटिंग

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन शहर को सुंदर स्वच्छ और हरा-भरा साफ सुथरा बनाए रखने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान 2023 के अंतर्गत नगर में जगह-जगह स्वच्छता के लिए पेंटिंग दीवारों पर बनवा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।वही इंडियन चौराहे पर स्थित कोविड सेंटर की बिल्डिंग की दीवारों पर रायसेन की ऐतिहासिक धरोहर किले की इमारतों की पेंटिंग कराई जा रही है। इस पेंटिंग के जरिए युवा पीढ़ी और बच्चों को रायसेन किले की ऐतिहासिक इमारतों उसके महत्व को दिखाया जा रहा है। वही दीवारों पर पानी की बचत करने संबंधी कचित्र भी बनाए गए हैं। जो जन आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं ।मालूम हो कि हर साल स्वच्छता अभियान में नगर पालिका परिषद और प्रशासन स्वच्छता अभियान के लिए लाखों करोड़ों का बजट खर्च करता है। तमाम प्रयासों के बावजूद भी लोग स्वच्छता के लेकर जागरूक नहीं बन पा रहे हैं। लोग मनचाहे जगह पर कचरा कूड़ा करकट फेंक कर रायसेन की स्वच्छता की पहचान को धूमिल कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button