शिव महापुराण के छठवें दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने किया कथा श्रवण
सिलवानी। अंचल में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठवें दिवस पर भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। कथा वाचन कर रहे प्रख्यात कथावाचक पंडित गोपाल मणि जी साईं- खेड़ वालों ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश प्रदान किया।
छठवें दिवस की कथा में क्षेत्र के पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने विधिवत कथा श्रवण किया तथा कथा वाचक पंडित गोपाल मणि जी का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया और भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कथा के दौरान पंडित गोपाल मणि जी ने भगवान शिव के आदर्शों, त्याग, करुणा और धर्म की स्थापना में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को शिव भक्ति के महत्व को समझाते हुए जीवन में सत्य, सेवा और सदाचार अपनाने का संदेश दिया। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि शिव महापुराण का समापन रविवार को विधि-विधान से हवन, पूजन एवं महाआरती के साथ किया जाएगा। समापन अवसर पर विशाल प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुनीत समैया
मदन मोहन शर्मा, देवराज रघुवंशी, बद्री रघुवंशी सरपंच, जितेंद्र साहू, गजराज यादव, देवेंद्र साहू, बूथ अध्यक्ष जीवन रघुवंशी सियाराम रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


