मध्य प्रदेश

वन मंडल अधिकारी प्रतिभा शुक्ला ने किया 42 लाख के लाइन क्वार्टर लोकार्पण

वन विभाग परिसर में वन कर्मचारियों के लिए बने आधुनिक लाइन क्वार्टर

सिलवानी। वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य के अंतर्गत वन विभाग परिसर में वन कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए लाइन क्वार्टर का लोकार्पण किया गया। लगभग 42 लाख रुपये की लागत से बने इन चार आवासों का निर्माण अधोसंरचना विकास योजना मद से ओपन टेंडर प्रक्रिया के तहत कराया गया है। निर्माण एजेंसी संदीप एंड प्रशांत बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने लाइन क्वार्टर का निर्माण कार्य किया है
लाइन क्वार्टर का लोकार्पण कार्यक्रम में वन मंडल अधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला एवं उप वन मंडल अधिकारी सिलवानी इंदर सिंह बारे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्वार्टर का शुभारंभ किया।
नए क्वार्टर के निर्माण से क्षेत्र में तैनात वन कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा मिलेगी जिससे वन सुरक्षा एवं निगरानी कार्यों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद जताई गई है।
इस दौरान कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेंद्र कुमार पालेचा पूर्व सिलवानी के परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा बेगमगंज परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद कुमार अहिरवार ठेकेदार प्रतिनिधि मोहम्मद राशिद खान तथा उपमंडल सिलवानी के वन कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button