मध्य प्रदेश

कमर्शियल वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित

115 वाहन चालकों की कराई आंखों की रोशनी की जांच बांटे मुफ्त दवाइयां चश्मे
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
परिवहन विभाग मध्यप्रदेश शासन के आदेश पर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शासन द्वारा आदेश पर जिला परिवहन अधिकारी जगदीश भील की मौजूदगी में कमर्शियल वाहन चालकों की आंखों की जांच करने के लिए नये बस स्टैंड परिसर में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 115 व्यावसायिक वाहन चालकों की मुफ्त जांच कर आंखों की रोशनी को परखा।
उन्हें मुफ्त चश्में और दवाईयां वितरित की गई। यह शिविर जिला परिवहन विभाग और जिला मुख्य चिकित्सा कार्यालय के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया।
इस नेत्र शिविर में नेत्र विभाग जिला अस्पताल रायसेन के नेत्र रोग डॉ शरद साहू, सहायक नेत्र विशेज्ञय राजेश्वर तिवारी, आरटीओ जगदीश भील सहायक ग्रेड 3 क्लर्क राहुल शाक्य, प्यून खुशीलाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button