धार्मिक

गणपति अपने गांव चले, कैसे हमको चैन पड़े के साथ हुआ विसर्जन

गणपति बप्पा मोरिया, जय गणेश -जय गणेश के जयकारों के साथ दी गई भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को विदाई
सिलवानी। देवा हो देवा, गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन, गणपति अपने गांव चले, कैसे हमको चैन पड़े, गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ ऐसे भक्ति गीतों की गूंज डीजे साउण्ड बॉक्स में भगवान श्री गणेश के विसर्जन के दौरान देखने को मिला। इस दौरान उनके भक्त भक्ति में लीन होकर ढोल, बैण्ड, बाजे के साथ जमकर नाचते, गाते हुए विजर्सन के लिए नदी व तालाबों और विर्सजन करने पहुंचे। गणेश विसर्जन पर विसर्जन स्थलों पर विदाई जैसा नजारा था। भक्तिभाव से ओतप्रोत गणपति भक्त गौरा पुत्र गणेश को विदाई देते हुए दिखाई दिए।
मंगलवार को अनंत चतुर्दशी के साथ ही दस दिनी गणपति उत्सव महापर्व का समापन हुआ। अब गजानन अपना आशीष सभी भक्तों को देकर विदाई ले रहे हैं। क्षेत्र की विभिन्न नदी, विसर्जन कुण्डों पर प्रशासनिक अमला भी तैनात रहा, जिनकी मौजूदगी में विसर्जन का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा। इसके अलावा जगह-जगह कन्या भोज का भी आयोजन हुआ। इस दौरान पूरी नगरी धर्ममय नजर आई। नगर में चल समारोह भी ढोल नगाड़े, ताशे के साथ निकाला गया जहां व्यायाम शाला के नवयुवकों ने कसरती करतवो का प्रदर्शन किया। और झिलमिलाती झांकियां निकाली गई श्रद्धालुओ ने दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया।

Related Articles

Back to top button