जिला जेल पठारी रायसेन में गूंजेगा गायत्री मंत्र, गायत्री परिवार द्वारा जेलों में स्थापित किए जा रहे हैं मंत्र बॉक्स
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान एवं मार्गदर्शन में गायत्री परिवार रायसेन द्वारा विभिन्न केंद्रीय एवं उपजेलों में मंत्र बॉक्स स्थापित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार द4 फरवरी 2022 को जिला जेल पठारी रायसेन में गायत्री मंत्र बॉक्स स्थापित किए गए ।साथ ही कैदियों को गायत्री मंत्र लेखन एवं गुरुदेव जी का साहित्य युग निर्माण योजना ,अखंड ज्योति श्रेष्ठ साहित्य भेंट किया गया। पठारी जेल आधीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी एवं पवन कुमार शर्मा ,वसीम खान समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही ।गायत्री परिवार की पहल के अंतर्गत जेलों का वातावरण शुद्ध, सात्विक एवं आध्यात्मिक बनाने के लिए जेलों में गूंजेगा गायत्री मंत्र । अखिल विश्व गायत्री परिवार से जुड़े रामनारायण लेवे, प्रेम लाल कुशवाहा, महेश ठाकुर रायसेन से हरिप्रसाद पराशर श्रीमती पुष्पा ठाकुर, अखिलेश श्रीवास्तव बाबू के सहयोग से जिला जेल पठारी रायसेन में कार्यक्रम संपन्न हुआ । गायत्री परिवार के भैया प्रेम लाल कुशवाहा ने बताया कि आज समस्त संसार में वैचारिक प्रदूषण है जिसके कारण आज लोगों की बुद्धि, दुर्बुद्धि में परिवर्तित हो गई है। यही कारण है कि लोग आपराधिक प्रवृत्तियों को अपनाते हैं और अपराधी बनते हैं। दुर्बुद्धि को सद्बुद्धि में परिवर्तित करने का सरल सुगम मार्ग है गायत्री मंत्र। क्योंकि गायत्री मंत्र एक उत्कृष्ट प्रार्थना है यह वेद मंत्र और सद्बुद्धि का मंत्र है ।जिसके जाप और गुंजन से सात्विक, आध्यात्मिक वातावरण निर्मित होता है। जेलों में गायत्री मंत्र की गुंजन से कैदियों की बुद्धि, विचार एवं भावनाओं में निश्चित रूप से व परिवर्तन होगा।जिससे वह दुष्प्रवृत्तियों से छूटकर सत्प्रतियों को अपनाएंगे और सत्प्रवृत्तियां को अपनाकर अपना आगे का जीवन सुखी, बनाएंगे।



