धार्मिक

अजब धाम फतेहपुर में भगवान की बारात निकाली जाएगी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
हटा । भगवान की बारात साल में एक बार गांव में भृमण पर निकलती है रविवार को अजब धाम फतेहपुर से भावना रामकुमार सरकार की बारात दोपहर सुंदार विमान में निकलेगी। जिसमें भगवान की सुंदर छवि देखने को मिलेगी, यह बारात बड़ी खेर माता नन्ही खेरमाता होकर मुख्य बाजार पहुंचेगी, यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है बारात बस स्टैंड से सिद्धांत धाम पहुंचेगी यहां करीडीं की बरसात अजब धाम के महान छोटी सरकार द्वारा की जाएगी, जिसका प्रसाद सभी भक्तगण ग्रहण करेंगे ।
सिद्धेश्वर धाम से यह बारात वापस अजब धाम पहुंचेगी जहा
से यह बारात चौधरी परिवार के
यहां पहुंचती है ऐसीमान्यता है कि चौधरी परिवार के यहां सीताजी का मायका है। महाराज की आगवानी करने चौधरी परिवार के सदस्य अजब धाम पहुंचकर भगवान की बारात अपने घर ले जाते है चौधरी परिवार के नाथूराम पटेल, मन्नू पटेल, देवेंदृ की पटेल सहित सभी सदस्य भगवान की अगवानी करते हैं। बारात का स्वागत करते हैं सारी रात भगवान का भजन कीर्तन होता है दूसरे दिन भंडारा होता है जिसमें सभी गांव के लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं एवं भगवान की विदाई होती है। नरेश चौधरी के यहां रूक कर दूसरे दिन अजब धाम वापस चली जाती है।

Related Articles

Back to top button