मध्य प्रदेश

युवा धर्म का महा सम्मेलन 7 जनवरी को स्लीमनाबाद कॉलेज में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय स्लीमनाबाद में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हुआ है यह कार्यक्रम आगामी 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में हिंदू समाज एवं छात्र शक्ति अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे युवा और धर्म का विशाल आयोजन बाल ब्रह्मचारी संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज के सानिध्य में सुनिश्चित होगा। क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन होगा । इस विशाल कार्यक्रम में छात्र नेता रवि चौधरी अपना मार्गदर्शन कर हिंदू समाज एवं छात्र शक्ति को को जागरूक करने का कार्य करेंगे। संत शिरोमणि ब्रम्हानंद दास जी महराज ने बताया कि ये कार्यक्रम स्लीमनाबाद में पहली बार आयोजित होने जा रहा है जो युवाओं को नशा की दिशा से हटाने के लिए जागरूक करने का प्रयास करेगा साथ ही संस्कारों की सीख कार्यक्रम में होगी। इस कार्यक्रम में धर्म का प्रचार प्रसार करने के लिए सभी को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा साथ ही महराज ने उक्त कार्यक्रम में पहुंचने की अपील समस्त हिंदू समाज एवं छात्र शक्ति से की है ।

Related Articles

Back to top button