तुलसीपुर में तीन नूतन मंदिरों का भव्य उद्घाटन एवं कलश स्थापना, शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

11 से 16 फरवरी तक चलेगा धार्मिक आयोजन, कथा व्यास श्री ब्रह्मचारी जी महाराज बापौली धाम के मुखारविंद से हो रहा वाचन
सिलवानी। ग्राम तुलसीपुर में 11 फरवरी से 16 फरवरी तक नूतन तीन मंदिरों के भव्य उद्घाटन एवं कलश स्थापना के उपलक्ष्य में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे गांव में उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। आयोजन के अंतर्गत 11 उपग्रह मूर्तियों की प्रतिष्ठा भी की जा रही है।
कार्यक्रम में शिव महापुराण कथा का वाचन कथा व्यास श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मचारी जी महाराज, बापौली धाम के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म और सदाचार का संदेश प्रदान किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
धार्मिक आयोजन के दौरान पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी ग्राम तुलसीपुर पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मचारी जी महाराज का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम के आयोजक पटेल माधव सिंह रघुवंशी उनके पुत्र पटेल लखन सिंह तुलसी पार द्वार किया जा रहा है पटेल परिवार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।



