धार्मिकमध्य प्रदेश

40 दिवसीय हज यात्रा करके वापिस आने लगे हाजी, शहर के बाहर किया स्वागत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । इस्लाम धर्म की पवित्र हज यात्रा पर शहर से करीब 13 लोग महिला पुरुष हज यात्रा पर गए हैं पहले हज यात्री के रूप में हज करके नासिर नवाब खान रात्रि करीब 10 बजे वापस हुए शहर के बाहर चकला नाले के करीब नासिर नवाब के मकान पर समाज के लोगों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत करते हुए हज यात्रा करके लौटे नासिर नवाब से शहर सहित भारत और पूरे विश्व में शांति और सलामती के साथ-साथ लोगों की जाइज तमन्नाओं को पूरा करने की दुआ कराई गई। हाजी साहब ने सभी के लिए हज पर जाने और बार-बार जाने की दुआ दी।
इस अवसर पर प्रमुख लोगों में हाजी चांद मियां वकील, डॉक्टर इकबाल खान, जावेद मीर खां, मौलाना सामिद नदवी, मौलाना जैद जुल्फी, हाफिज अकबर खान, हाफिज अशफाक खान, हाफिज इस्हाक खां, हाफिज जुबेर खां, हाजी रफीक खां मास्साब, हाजी रफीक खलीफा, हाजी मुश्ताक खान, हाजी फिरोज खां, हाजी शफीक अली, हाजी मोहम्मद खां, हाजी शकील खां, हाजी नफीस नवाब, हाजी अमीन खां, हाजी बाबू अली, हाजी यूसुफ कुरैशी, हाजी अच्छन दफेदार, वसीम एमजे, शकील खान ठेकेदार, रफीक नवाब, मो. बाबर, एहफाज सौदागर, अस्सू नाना, आरिफ हेयर, शकील खां मंसूरी, सलीम मंसूरी, अब्दुल हाफिज अली सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button