फरवरी का आधा महीना बीता, फिर भी उत्तरी हवा की वजह से ठंडक बरकरार
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मौसम के मिजाज एक बार फिर से बदलने लगे हैं।कभी दिन में खिली धूप में गर्मी का लोगों को अहसास होता है तो कहीं रात सुबह शाम सर्द हवाओं के चलने से तेज ठंडक का फरवरी महीने का आधा महीना बीत चुका है। लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से नीचे बना है। दरअसल, उत्तर भारत की ओर हुई बर्फबारी और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी एक-दो दिन ऐसे ही मौसम बना रहेगा। बुधवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही के चलते दिन का तापमान कम हो गया।कमोवेश गुरुवार को भी मौसम तापमान के तेवर कुछ इसी तरह के रहे।वहीं रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री रिकॉर्ड में लिया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस आंका गया।24 घंटे में दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़त हुई है। जबकि रात का तापमान 0.8 डिग्री तक कम हो गया है।



