बसो की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत, 15 को गंभीर चोट, भोपाल रेफर

एक यात्री का सिर दो हिस्सों में बंटा
रायसेन । शुक्रवार को रायसेन में दो बस आमने-सामने से टकरा गईं। इसके बाद एक बस पुलिया से जा भिड़ी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। एक यात्री का सिर दो हिस्सों में बंट गया। मरने वालों की हालत ऐसी है कि चेहरा तक पहचान में नहीं आ रहा है।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के कई हिस्से टूट-फूट गए। 15 घायल हैं, जिनमें से कई के हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि भोपाल- सागर रूट पर चलने वाली बसें आपस में टकराई हैं। भोपाल से सागर जा रही बस के यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, भोपाल की तरफ से आ रही बस में सवार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना खरबई थाना चौकी अंतर्गत सेहतगंज टोल प्लाजा के पास हुई है। घायलों को भोपाल रेफर किया गया है।



