मध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाई गई होली जमकर वर्षा रंग और गुलाल

बच्चों और महिलाओं में दिखा खासा उत्साह
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बुधवार को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाए। इसके साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर बधाईयां दी। होली के मौके पर घरों में पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया गया। सुबह 9 बजे से हिंदू से समिति अध्यक्ष
डॉक्टर जितेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में होली का विशाल जुलूस निकाला गया जो नगर के बस स्टैंड गांधी बाजार पुराना बस स्टैंड मुख्य मुख्य मार्गो से होता हुआ बस स्टैंड पहुँचा। जुलूस में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि सहित नगर के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय दिखाई दिया।
वहीं दूसरी ओर नगर सहित क्षेत्र भर में छोटे- छोटे बालक पिचकरिया लेकर सड़कों पर एक दूसरे के ऊपर रंग लगाते हुए दिखाई दिए इस वर्ष महिलाओं में भी होली को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया दर्जनों की संख्या में महिलाएं सामूहिक होकर एक दूसरे को रंग को गुलाल लगाते हुए दिखाई दी।
होली के दूसरे दिन पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली:-
रंगों के पर्व होली के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस कर्मियों ने रंग गुलाल के बौछार के बीच जमकर होली खेली। होली की कठिन और लम्बी ड्यूटी पूरी करने बाद पुलिस अफसर और उनके अधीनस्थ कर्मचारी होली मनाने थाने पहुंचे थे। रंग, अबीर व गुलाल लगाकर सभी अधिकारियों एवं सहयोगियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। पुलिस कर्मियों ने होली गीतों पर साथियों के साथ थिरकते हुए अफसरों पर भी रंग गुलाल की बारिश की।
इस दौरान एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओपी सोनाली गुप्ता ,थाना प्रभारी राजीव ऊईके ने पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की,उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने होली का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को होली की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button