बहोरीबंद रीठी जनपदों में भ्रष्टाचार पर तांडव एक गिरा दूसरा लुढ़का

भाजपा जनपद अध्यक्षों की दुर्दशा : अध्यक्ष हारे विधायक जीते : कांग्रेस
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बहोरीबंद विधान सभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिवस था जब रीठी एवं बहोरीबंद जनपद के अध्यक्ष की अक्षमताओं के कारण चर्चाओं में रहा कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा है जनपदों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर तांडव एक अध्यक्ष गिरा दूसरा अध्यक्ष लुढ़का और विधायक जीत गए।
कटनी जिले में भाजपा समर्थन प्राप्त कर बने जनपद अध्यक्षों की दुर्दशा से प्रतीत होता है कि कटनी जिले की सभी जनपद मुख्यालय में मिल बाट के खाने की लड़ाई चल रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है किसानों एवं वृद्ध व निशक्तजनों एवं नागरिकों को जनपद मुख्यालय से मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है।
जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया की बहोरीबंद जनपद अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कटनी गेट में फुल नौटंकी करते हुए जहां लुढ़कते हुए नजर आए वही रीठी के जनपद अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव में सदस्यों ने बाहर का रास्ता दिखाया और जनपद अध्यक्ष के अविश्वास के प्रस्ताव के पक्ष में 13 सदस्यों ने मतदान कर उन्हें जनपद अध्यक्ष की कुर्सी से गिरा दिया और इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा खुश क्षेत्रीय विधायक नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के दोनों जनपद मुख्यालय में भाजपा समर्पित जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे परंतु इन जनप्रतिनिधियों ने जिस तरीके से जनपद मुख्यालय में कार्य प्रणाली रही है उससे यह प्रतीत होता है कि बंदर बांट के अलावा कोई काम नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत के साथ विकास कार्यों में अनदेखा किया जा रहा है।



