धार्मिक

जून में गुप्त नवरात्रि से लेकर जगन्नाथ रथ यात्रा समेत पड़ रहे हैं कई मुख्य पर्व और व्रत, देखिए यहां लिस्ट

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🔮 जून में गुप्त नवरात्रि से लेकर जगन्नाथ रथ यात्रा समेत पड़ रहे हैं कई मुख्य पर्व और व्रत, देखिए यहां लिस्ट
HIGHLIGHTS
▪️ जून महीने की शुरुआत ज्येष्ठ से होगी और इसका अंत आषाढ़ महीने पर होगा।
▪️ धार्मिक दृष्टि से यह माह बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है।
▪️ सनातन धर्म में हर महीने किसी न किसी भगवान की विशेष पूजा होती है।
▪️ देवों के देव महादेव को त्रयोदशी तिथि प्रिय है।
👉🏼 हिंदू और अंग्रेजी दोनों का अलग कैलेंडर है। आज के समय में ज्यादातर लोग अंग्रेजी कैलेंडर को तवज्जो देते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस समय 2025 का पांचवां मई का महीना चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही जून का आरंभ होगा। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से जून का महीना महत्वपूर्ण है। इस दौरान गंगा दशहरा, गायत्री जयंती और विनायक चतुर्थी जैसे कई प्रमुख त्योहार हैं, वहीं समय-समय पर प्रभावशाली ग्रहों की चाल में भी बदलाव होगा।
चलिए अब जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से 1 जून 2025 से लेकर 30 जून 2025 के दौरान आने वाले व्रत-त्योहार की सही तिथि के बारे में। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि जून में कब-कब किस-किस ग्रह की चाल में बदलाव होगा।
📖 जून 2025 के व्रत-त्योहार
✡️ 01 जून 2025 – स्कन्द षष्ठी (ज्येष्ठ)
👣 03 जून 2025- धूमावती जयन्ती और मासिक दुर्गाष्टमी
⚜️ 04 जून 2025 – महेश नवमी
🌊 05 जून 2025 – गंगा दशहरा
🫂 06 जून 2025 – गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी और ईद उल-अदहा (बकरीद)
🕉️ 08 जून 2025 – प्रदोष व्रत (रवि)
🌳 10 जून 2025 – वट सावित्री पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
🌝 11 जून 2025 – कबीरदास जयंती और ज्येष्ठ पूर्णिमा
⛈️ 12 जून 2025 – आषाढ़ माह शुरू
🦚 14 जून 2025 – कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी
👩‍❤️‍👨 15 जून 2025 – मिथुन संक्रांति और पितृ दिवस
👸🏻 18 जून 2025- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
🚩 21 जून 2025 – योगिनी एकादशी और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
🔱 23 जून 2025 – प्रदोष व्रत (सोम) और मासिक शिवरात्रि
🌚 25 जून 2025 – आषाढ़ अमावस्या
👣 26 जून 2025 – आषाढ़ नवरात्रि और चंद्र दर्शन
☪️ 27 जून 2025 – जगन्नाथ रथयात्रा और इस्लामी नव वर्ष (हिजरी)
🐀 28 जून 2025 – विनायक चतुर्थी
🥀 30 जून 2025- स्कन्द षष्ठी (आषाढ़)
🧾 जून 2025 के ग्रह गोचर की लिस्ट
🪐 6 जून 2025, वार शुक्रवार को सुबह 09:29 मिनट पर बुध ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा।
☄️ 7 जून 2025, वार शनिवार को सुबह 02:28 मिनट पर मंगल ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश होगा।
🌞 15 जून 2025, वार रविवार को सुबह 06:52 मिनट पर सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा।
💫 22 जून 2025, वार रविवार को देर रात 09:33 मिनट पर बुध ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश होगा।
🌍 29 जून 2025, वार रविवार को दोपहर 02:17 मिनट पर शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में प्रवेश होगा।

Related Articles

Back to top button