धार्मिकमध्य प्रदेश

तेंदुखेड़ा में 24 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा अखंड पाठ को लेकर घर-घर आमंत्रण, नगर में गूंजा धर्म का संदेश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदुखेड़ा। नगर एवं तेंदुखेड़ा तहसील क्षेत्र में आयोजित होने जा रहे 24 घंटे के श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ को लेकर आज तहसील के सभी सेक्टरों, वार्डों एवं नगर क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया गया। भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घर-घर, दुकानों एवं प्रमुख चौराहों पर पहुँचकर श्रद्धालुओं को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया और सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
यह आध्यात्मिक आयोजन धर्मसम्राट युग चेतना पुरुष सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। संगठन के सदस्यों ने बताया कि अखंड पाठ जन-जन के कल्याण, विश्व-शांति, सामाजिक सद्भावना एवं आध्यात्मिक उन्नयन के उद्देश्य से संपन्न होगा।
कार्यक्रम – 24 घंटे का श्री दुर्गाचालीसा अखंड पाठ
प्रारंभ – 6 फरवरी 2026, शुक्रवार, दोपहर 12 बजे
समापन – 7 फरवरी 2026, शनिवार, दोपहर 12 बजे
स्थान – भैंसासुर बाबा प्रांगण, दमोह रोड, तहसील – तेंदुखेड़ा, जिला – दमोह (म.प्र.)
आयोजक मथुरा ट्रेडर्स तेंदुखेड़ा, जिला दमोह
विशेष अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शक्तिस्वरूपा बहन पूजा शुक्ला जी – केंद्रीय अध्यक्ष, भगवती मानव कल्याण संगठन। शक्तिस्वरूपा बहन संध्या शुक्ला जी – राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी । सौरभ त्रिवेदी (अनुप भैया) – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी सिद्धाश्रम चेतना अर्धीश जी का शुभ आगमन रहेगा।
प्रचार अभियान के दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नगरवासियों को बताया कि कार्यक्रम पूर्णतः धार्मिक एवं सात्विक है, जिसमें सभी वर्गों एवं समाज के लोगों का स्वागत है। प्रचार के दौरान पंपलेट वितरण, व्यक्तिगत संपर्क एवं मौखिक आमंत्रण के माध्यम से लोगों से सहभागिता की अपील की गई।
संगठन ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर अखंड पाठ, आरती एवं भक्ति में सम्मिलित हों तथा अपने जीवन को धर्ममय बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button