बम्होरी में रायसेन जिला साहू समाज का 36 वा निःशुल्क सामुहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में 51 जोड़े बंधे दाम्पत्य जीवन में
सिलवानी। जिला साहू समाज द्वारा नि:शुल्क विशाल सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में अक्षय तृतीया की मधुर बेला में 51 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 51 वर वधु अग्नि के सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे। विवाह सम्मेलन में वर वधुओ परिजनों के अलावा भी सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया और सहयोग किया। बड़ी संख्या में लोग सम्मेलन में सम्मिलित हुए जिनकी सारी व्यवस्थाएं साहू समाज के पदाधिकारियों ने की थी ताकि किसी को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
हालांकि इस बार विवाह सम्मेलन का नजारा बदला बदला सा नजर आया,
जैसा कि हर वर्ष रायसेन जिला साहू समाज द्वारा निशुल्क विशाल सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया को संम्पन्न होता है जिसमें 50 से ऊपर जोड़े होते और पूरा विवाह स्थल मेला में तब्दील हो जाता जिसमें लगभग दस हजार समाज बंधुओं की उपस्थिति दर्ज होती हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत, उदयपुरा विधायक देवेन्द्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र पटेल समिल्लित हुए और नव दम्पतियों को आशीर्वाद दिया।
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने अपने सम्बोधन में साहू समाज के कार्यो की सराहना की एवं आयोजक समिति को धन्यवाद दिया।
वर वधुओं का पाणिग्रहण संस्कार किया गया। निशुल्क कन्यादान में जहां समाज के लोगों ने दान दिया, समाज के प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू ने सभी अतिथियों व मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा यह एकता हमेशा बनी रहें और समाज को एकता के सूत्र में पिरोना और मजबूत करना हम सबका दायित्व भी है।



