मध्य प्रदेश

नाले में वहे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह। एसडीआर एफ टीम जुटी तलाश में मौके पर तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित प्रशासन मौजूद
जबेरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयसागर में बुधवार को नाले में नहाते समय एक युवक के तेज बहाव में बह जाने पर युवक का दूसरे दिन भी पता नहीं चल सका। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है वही मौके पर जबेरा तहसीलदार सोनम पांडेय, जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, विजयसागर सरपंच राहुल यादव सहित प्रशासन और ग्रामवासी मौजूद हैं। युवक के बड़े भाई कैलाश सींग ने बताया कि मेरा भाई नीलेश सींग पिता कल्याण सींग उम्र करीब 25 वर्ष बुधवार की सुबह धान का रोपा लगाने गया था। जो दोपहर के करीब 3 बजे वापिस आकर ग्राम से निकले भदर नाले पर नहाने चला गया और नहाते समय तेज बहाव में बह गया। जिसकी कॉपी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही एसडीआरएफ टीम को सूचित किया। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने तत्काल ही युवक की तलाश में रेस्क्यू शुरू किया। किंतु अंधेरा होने के बाद भी युवक का कहीं पता नहीं चल सका और रेस्क्यू में आ रही परेशानी को देखते हुए सुबह होने का इंतजार किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को दुबारा फिर युवक का पता लगाने एसडीआरएफ की टीम प्रशासन और ग्रामीणों की मौजूदगी में रेस्क्यू करने में सुबह से ही जुट गई। किंतु दूसरे दिन भी एसडीआरएफ टीम को निराशा ही हाथ लगी और तेज बहाव में वहे युवक का शाम होने तक कहीं पता नहीं चल सका। वही एसडीआरएफ की टीम प्रशासन की मौजूदगी में युवक की लगातार तलाश कर रही है। वहीं प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि पुल पर पानी होने पर पुल पार ना करें लेकिन लोग प्रशासन की समझाइश पर ध्यान न देकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। वही इस घटना से विजयसागर ग्राम में मातम पसरा हुआ है और पूरा गांव युवक के मिलने के इंतजार में नदी किनारे खड़ा हुआ है.

Related Articles

Back to top button