मध्य प्रदेश

भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव यात्रा की समीक्षा बैठक हुई

रायसेन जिले के दौर पर पहुंचे पंडित रामनारायण अवस्थी
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
रायसेन । रायसेन जिले के रायसेन, देवनगर, बेगमगंज, में ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संघर्ष शर्मा एवं ब्राह्मण समाज ने पंडित रामनारायण अवस्थी का शाल श्रीफल फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत किया।
तत्पश्चात रायसेन, देवनगर, बेगमगंज में भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनेक बिंदुओं पर बिस्तर पर चर्चा की।
मध्य प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों से ब्राह्मण समाज के व्यक्ति भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव यात्रा में बड़ी संख्या में एकत्रित होकर दो दिन की यात्रा में सम्मिलित होंगे।
ये यात्रा 14 सितम्बर से शुरू होगी जोकि 15 सितम्बर को भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में समापन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button