धार्मिकमध्य प्रदेश

हरछठ पूजा मंगलवार को, सन्तानों की सुरक्षा पर माताये रखेगी उपवास 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामींण आंचलो में 5 सितम्बर को हरछठ माता की पूजा अर्चना की जायेगीं । 
इस पूजन में लगेगी विभिन्न प्रकार की सामग्री- हरछठ माता की पूजा अर्चना के लिए व सन्तानों की दीर्घ आयु को लेकर पूजन सामग्रियाँ- बास की टोकरी, माटी की डबलिया, फसाई के चावल, भैस के बछड़े वाली का दूध, गोबर के साथ साथ सात प्रकार का भुजैना, महुआ आदि सामग्रियाँ इस पूजन में लगेगी ।
हरछठ का महत्व- भाद्र कृष्ण पक्ष की छठि को पड़ने वाला दिन को हरछठ माता की पूजा अर्चना-माँ बेटे की खुश हालि एवं दीर्घ आयु की मनोकामना पूरी हो इसलिये हरछठ माता की पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं । 
वंशो की सुरक्षा और उत्पत्ति के लिए पूजा अर्चना की जाती हैं- बास से बनी टोकरी का । बाजारों में लगीं हुई दुकान टोकरी की कल होगी पूजा अर्चना के साथ सन्तान की खुशहालि की पूजा ।

Related Articles

Back to top button