मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन। पाटन थाना क्षेत्र की उड़ना सड़क,ढाबा के सामने तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को टक्कर मारने की घटना सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस क्रमांक एमपी 15 पीआर 5444 जो पाटन से जबलपुर की ओर जा रही थी वही जबलपुर से पाटन की ओर आ रहे बाईक सवार विक्रम सिंह ग्राम थाना तह.पाटन जिला जबलपुर एवं बृजेंद्र ठाकुर ग्राम बरही तह.पाटन जिला जबलपुर को सामने से बस ने टक्कर मार दिया जिससे बाईक सवार युवक सड़क किनारे गिर पड़े,बाईक सहित सड़क पर गिरने से युवकों के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है। वही उनकी बाईक भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
बस में सवार यात्री रामदास ने बताया कि इस बस में वह तेडुखेड़ा जिला दमोह से बैठा था सवारियां अधिक बैठाने एवं बस का टाईम मिलने के चक्कर में बस चालक बहुत तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक बस चला रहा था। बस के यात्रियों ने भी बोला भैया बस आराम से चलाए लेकिन बस चालक कुछ भी सुनने तैयार नहीं था। और बस जैसे ही उड़ना सड़क के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे बाईक सवार युवकों को टक्कर मार दिया जिससे युवक सड़क की साईट पट्टी में जाकर गिर पड़े वही बस भी पलटते पलटते बची । इस घटना से सभी यात्री सहम गए वही एक्सीडेंट होने के कारण बहुत देर तक बस घटना स्थल पर खड़ी रही जिससे बस के यात्री महिला, पुरुष,बच्चे इतनी गर्मी में घंटो परेशान होते रहे।

Related Articles

Back to top button