मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : व्यवहार न्यायालय सिहोरा में , एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा व्यवहार न्यायालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश अनुसार मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में तहसील विधि सेवा समिति सिहोरा के द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर सिहोरा में प्रातः 7 से 8 बजे तक योग दिवस का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष मनाये जाने वाला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समग्र स्वास्थ्य शारीरिक तंदुरुस्ती और मानसिक संतुलन को मनोबल प्रदान करने सुग्राम पहल है। 2025 की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग “अनुरूप राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने पूरे देश में समन्वित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय सिहोरा के समस्त न्यायाधीशगण, कर्मचारी गण एवं अधिवक्तागणों की उपस्थिति में किया गया।

Related Articles

Back to top button