मध्य प्रदेश

जलील मंसूरी बने ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

सिलवानी । ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन में जिला स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्राम खैरी तहसील सिलवानी निवासी जलील मंसूरी को ऑल इंडिया मंसूरी समाज संगठन, जिला रायसेन का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय मंसूरी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एहसान मंसूरी के मार्गदर्शन पर की गई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हाजी शेख अज़ीज़ मंसूरी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी जाकिर भाई मंसूरी , चांद भाई पूर्व सरपंच प्रदेश सलाहकार, जलील मंसूरी बरेली प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण अनुशंसा रही।
जिला अध्यक्ष फारुक मंसूरी एवं जिला सचिव सलीम मंसूरी द्वारा जलील मंसूरी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
जलील मंसूरी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और समाज के बीच उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं मित्र मंडली ने उन्हें बधाइयां दीं और संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जलील मंसूरी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक उत्थान के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाज को संगठित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति को लेकर मंसूरी समाज के लोगों ने इसे संगठन के लिए सकारात्मक और मजबूत कदम बताया है। समाजजनों का कहना है कि जलील मंसूरी के अनुभव और सक्रियता से जिला स्तर पर संगठन को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button