धार्मिकमध्य प्रदेश

जन्माष्टमी : भक्ताें ने मंदिराें में रात बारह बजे मनाई जन्म की खुशियां,राधे किशन मन्दिर में भक्तों ने लडडू गोपाल को पालने में झुलाया

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन। रायसेन नगर सहित जिले में साेमवार काे भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्याेहार मनाया गया। मंदिराें और घराें में विशेष कार्यक्रम किए गए। खिरकिया नगर सहित क्षेत्र में देर रात तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिरों व घरों में भक्ति की गई। रात 12 बजे भगवान के जन्म पर आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। भगवान बालमुकंद को झूले झुलाए गए। नगर में राधेकृष्ण यादव मंदिर, सहित अन्य मंदिर में भगवान बालकिशन का जन्मोत्सव मनाया गया।
घरो में बच्चों को श्रीकृष्ण के रूप में सजाकर मटकी फोड़ आदि कार्यक्रम किए गए। घरों में भगवान के पालने सजाए गए। कृष्णा नगर छीपाबड़ में घरों में विशेष कार्यक्रम हुए। शंकरसिंह राजपूत के निवास पर भगवान व राधा रानी का श्रृंगार किया गया।
घराें में बनाई झांकियां
रहटगांव में जगह-जगह मंदिरों में भगवान कृष्ण की झांकियां बनाई गईं। मंदिरों में रामायण पाठ का आयोजन भी किया गया। घराें में भी झांकियां बनाकर त्याेहार मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में मन्दिर समिति के बालाराम यादव, शिवलाल, कैलाश यादव, राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, भेरों सिंह, लल्ला, बेनी यादव आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button