कृषिमध्य प्रदेशराजनीतिव्यापार

25 प्रतिशत मूंग खरीदी के विरोध में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को मात्र 25 प्रतिशत तक सीमित करने के सरकारी फैसले के विरोध में किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बात को लेकर देवरी ब्लॉक के गांव थालादिघावन में किसान कांग्रेस द्धारा प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला दहन किया। जिसमें गांव सहित क्षेत्र के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में किसान एवं किसान कांग्रेस पार्टी पद अधिकारी एकत्रित हुए और शासन के खिलाफ जमकर कर नारेबाजी की। किसान कांग्रेस पार्टी ने इस निर्णय को किसान विरोधी बताया गया। किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग की। इस दौरान प्रदेश संचिव प्रताप सिंह लोधी, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह लोधी, धनश्याम सिंह खजूरिया, अशोक सोमिया, शिवकुमार पटेल, कमलेश चौबे, मलखान राजपूत, शंकर पटेल, गुड्डू पटेल, सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश संचिव प्रताप सिंह लोधी ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही किसानों की पूरी मूंग खरीदी शुरू नहीं की गई। तो आंदोलन और अधिक उग्र होगा। उन्होंने कहा यह विरोध केवल शुरुआत है यदि मांगें नहीं मानी गई तो हर गांव और हर शहर में तो इसी
तरह प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं किसानों का कहना है कि सीमित खरीदी के कारण उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय वापस लेकर किसानों के हित में कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button