क्राइम

दूसरे पक्ष को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया भर्ती

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पटेरा । दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवडोंगरा में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना हुआ कि कुल्हाड़ी और हथियार चल गए. जिससे दोनों पक्ष के दो-दो, तीन-तीन जन घायल हो जाने पर पहले एक पक्ष पति में पति-पत्नी को गंभीर हालत में मंगलवार देर शाम को भर्ती किया गया था, जिनकी हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया. वहीं मंगलवार देर रात दूसरे पक्ष में सुनीता पिता हल्केराम साहू उम्र 16 वर्ष, हल्के राम साहू उम्र 45 वर्ष, तुलसा उम्र 40 वर्ष और बृजेश उम्र 18 वर्ष को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया. जिनका इलाज सर्जिकल वार्ड में चल रहा है, फिलहाल पटेरा थाने से एएसआई अकरम खान ने पहुंचकर दोनों पक्षों से जानकारी लेकर काउंटर मामला दर्ज कर दिया है और विवेचना जारी है।

Related Articles

Back to top button