मध्य प्रदेश

रायसेन वृद्धों की आँखों में लौटी रोशनी, महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में चश्मा वितरण शिविर संपन्न

रायसेन। सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए भोपाल मार्ग स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आश्रम में रह रहे बुजुर्गों की आँखों की देखभाल और उन्हें बेहतर दृष्टि प्रदान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार विनीत माहेश्वरी उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवेंद्र अहिरवार एवं उप जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. राजेश्वर तिवारी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञों द्वारा वृद्धजनों के आँखों की बारीकी से जाँच की गई, जिसके पश्चात पात्र बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विनीत माहेश्वरी ने कहा, “वृद्धजनों की सेवा करना ईश्वर की सच्ची आराधना है। समाज में बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है।
डॉ. शिवेंद्र अहिरवार और डॉ. राजेश्वर तिवारी ने भी बुजुर्गों को आँखों की सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। चश्मा पाकर वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। इस सेवाभावी कार्य की स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Related Articles

Back to top button