धान उपार्जन केंद्र कछारगांव बड़ा में किसान खुश, व्यवस्थाओं की किसानों ने की प्रशंसा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। धान उपार्जन केंद्र कछारगांव बड़ा में किसान हुए खुश, किसानो से जानकारी ली गई कि केंद्र में किसानों को कोई दिक्कत तो नही हैं तो किसानो के द्वारा कहा गया कि यहां पर हमको कोई दिक्कत नही हैं, समय के अनुसार हमारी धान की तौल हों जाती हैं । किसान देवेंद्र कुमार बागरी, इकबाल मोहम्द, राजेश बागरी, बबलू बागरी, राजेन्द्र बागरी, मनीष कोरी, कौशल बागरी, विजय बागरी, आसाराम बागरी, ने बताया कि कछारगांव बड़ा धान उपार्जन केन्द्र में पंखा.छन्ना, तौल कांटा, बारदाने, तिरपाल सहित अन्य बुनियादी संसाधनों की भी उपलब्धता की गई हैं । साथ ही केन्द्र प्रभारी से पंजीकृत किसानों की जानकारी तथा विगत वर्षों में की गई खरीदी के संबंध में जानकारी लेकर भण्डारण तथा परिवहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई कछारगांव बड़ा धान उपार्जन केन्द्र लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान खरीदी प्रभारी संदीप प्रजापति, आपरेटर दिलीप कुमार महोबिया सहित किसान उपस्थित रहें।



