मध्य प्रदेश
माधवसिंह लोधी बड्डवान का निधन , नगर मे शोक व्याप्त

अंतिम यात्रा मे सैकडो लोग हुए शामिल, दो मिनट का मौन धारण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। पुराना बस स्टैंड गौरझामर स्थित बडडवान परिवार के सबसे बुजुर्ग प्रतिष्ठित नागरिक श्री माधवसिह लोधी बडडवान का बुधवार की सुबह करीब दस बजे लम्बी बीमारी के बाद दुखद निधन हो गया वह पक्षाघात से पीडित थे उनकी उम्र करीब अस्सी वर्ष थी उनका अंतिम संस्कार करन्जुआ नदी पुल स्थित मुक्ति धाम मे किया गया मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र भगवान सिह बडडवान ने दी उनके परिवार मे दो पुत्र व चार पुत्रियां है अंतिम यात्रा मे सैकडो लोगो ने शामिल हो कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस अवसर पर शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमे दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई ।



