शिव मंदिर में महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 19 मार्च से

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा नगर के धर्म नगरी में 36 वीं वर्षगांठ पर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से श्री सिद्ध पीठास्थल शिव मंदिर बाबा ताल सिहोरा में विश्व शांति एवं मानव कल्याणर्थ महंत ब्रम्हलीन प्रात: स्मरणीय यज्ञ स्वरुप श्री श्री 1008 श्री स्वामी द्वारका दास महाराज नृसिंह टेकरी की कृपा से हवनात्मक महा अभिषेक श्री महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के साथ रामलीला का आयोजन चैत्र कृष्ण पंचमी 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि अमावस्या 29 मार्च 2025 तक सिहोरा में आयोजित किया गया हैं।
ग्यारह दिवसीय महायज्ञ शिव मंदिर बाबा ताल में यज्ञाचार्य पण्डित केशव प्रसाद शास्त्री एवं कथा व्यास पण्डित मनोज कृष्ण शास्त्री की उपस्थित में आयोजित की जा रहीं हैं।
भगवान भोलेनाथ धर्म नगरी सिहोरा में शिव भोलेनाथ के कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ की गई। नगर में चल रहे महारुद्र यज्ञ स्थल में फेरी लगाने और भोलेनाथ दर्शन करने के साथ साथ मेला का लुप्त सभी धर्म प्रेमी स्थानीय गण उठा रहे हैं।
शिव समान दाता नहीं विपत्ति विदारण हार,, लज्जा मोरी राखियो बरदा के अवसार ।। सहस्राबादी में राष्ट्र कल्याणार्थ 36 में वर्ष पर रुद्र महायज्ञ 11 दिवसीय का आयोजन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 7 सिहोरा नगर जबलपुर जिले की धरती पर।
आयोजक समिति ने सभी धर्म प्रेमी अपने ईस्ट मित्रों सहित पहुंच कर पूर्ण लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

