मध्य प्रदेश

गौरझामर की मुख्य सडक तालाब बनी, नाली निकास नही होने से जल जमाव

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सडक किनारे मकानो का निर्माण हो जाने के कारण नाली के अभाव मे बरसात का पूरा पानी सडक के बीचोबीच भरने से सडक तालाब बन गई है जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। वाहनो के तेज गति से निकलने पर पूरा गन्दा पानी फब्बारे के रूप मे लोगो व वाहनो के ऊपर उछल रहा है इससेआये दिन झगडे फसाद हो रहे हैं लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत इस मार्ग मे भारी भृष्टाचार के चलते अधिकारियो ठेकेदारो की मिली भगत से सडक किनारे बनाई जाने वाली नाली व पटरी भृष्टाचारकी भेंट चढ गये परिणाम स्वरुप इसका खामियाजा आज यहां की जनता को भुगतना पड रहा है। इस सम्बंध मे एक प्रतिनिधि मंडल जब एसडीओ पीडबल्यूडी देवरी से मिलने गया तो वहा पर ताला लगा हुआ था पूछने पर पता चला की साहब तो यहां पर कभी कभी ही आते है अफसरशाही व मनमानी के चलते देवरी क्षेत्र के अनेको काम पेंडिग पडे हुए है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कमान ढीली अथवा कमजोर होने के कारण यहां का पूरा प्रशासनिक अमला इसका पूरा फायदा उठाते हुए अपने कर्तव्य के प्रति जवाबदार दिखलाई नही देता, लोगो का कहना है की जब तहसील मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ही अपने आफिसो मे देर से आयेगे तो अन्य जगहो का क्या होता होगा इससे सहज ही पता चलता है शासन प्रशासन का यदि यही चाल ढाल रहा तो यादव सरकार से लोगो का जल्दी ही मोह भंग हो जायेगा जनापेक्षा है डॉ. मोहन यादव जी अपनी प्रशासनिक ढीली लगाम को शीघ्र ही कडा करेगे।

Related Articles

Back to top button