मन की बात कार्यक्रम एक माध्यम है लोगों से जुड़ने का
सिलवानी। पूर्व लोक निर्माण मंत्री और विधायक रामपालसिंह राजपूत के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के नेतृत्व में रविवार को प्रधानमंत्री जी द्वारा मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने बैठकर कार्यक्रम को सुना। मन की बात में प्रधानमंत्री ने कई नए आयामों को उद्र्रत किया। आज का मुख्य उद्देश्य में उत्पादित हो रहे खादी कपड़े को लेकर के भारतीय को संबोधित किया क्योंकि आज विश्व में कपड़ा उद्योग सबसे बड़ा बाजार है ऐसे में हमे स्वदेशी को बढ़ाना होगा ताकि देश में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो एवं इस क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन सके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति खादी कपड़े खरीदे इसके लिए आव्हान किया और मन की बात को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरा प्रमुख है। कृषि क्षेत्र जहां हम उन्नत खेती एवं उद्यानिकी खेती करने के साथ साथ नई तकनीक एवं नई फसलों की खेती करे ताकि किसान और अधिक आगे बढ़ सके। लाभ कमा सके इसके लिए भी लगातार कार्य एवं सुधार की आवश्यकता है। मन की बात में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम साहू, पुरुषोत्तम सोनी, रुपेश विश्वकर्मा, कमलेश जैन, अजय शर्मा, वीरू कुशवाह सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।