मध्य प्रदेश

ग्राम चंदन पिपलिया में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर बैठक आयोजित

सिलवानी। ग्राम चंदन पिपलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (100 वर्ष पूर्ण होने) के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के सभी वर्गों के सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक राजेंद्र राजपूत ने कहा कि आज हिंदू समाज स्वाभिमान के साथ नई ऊर्जा लेकर अपनी पहचान को पुनः स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी सम्मेलन समाज में जन-जागरण, नई चेतना और सामाजिक एकता को सशक्त दिशा प्रदान करेंगे।
बैठक में समाज उत्थान से जुड़े विभिन्न प्रमुख विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इनमें पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के न्यूनतम उपयोग, कुटुंब प्रबोधन के अंतर्गत परिवार के साथ बैठकर भोजन एवं विचार-विमर्श की परंपरा, जातिगत भेदभाव का अंत, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग, हिंदू एकता, नागरिक कर्तव्यों का पालन तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता जैसे विषय प्रमुख रहे।
वक्ताओं ने कहा कि इन मूल्यों को आत्मसात कर सकल हिंदू समाज का उत्थान संभव है तथा इससे राष्ट्रीय एकता और अखंडता को भी मजबूती मिलेगी। बैठक में सभी सम्माननीय, प्रबुद्धजन एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button