सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न, जिला उपाध्यक्ष बने रवि चौरसिया

गंजबासौदा। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की 2025 की सदस्यता अभियान को लेकर रेस्ट हाऊस में बैठक संपन्न हुई।
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर और जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में गंजबासौदा इकाई, त्योंदा और पठारी की 2025 की सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक स्थानीय विश्राम गृह आज संपन्न हुई। जिसमे पुराने और नवीन सदस्यों के सदस्यता फॉर्म भरबाए गए।
बैठक में नगर इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने बैठक की रूपरेखा से अवगत कराया। बही जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि यह बहुत पुराना संगठन है, सभी लोगो को एकजुट होकर इसको आगे बढ़ाना है। और सभी को मिलजुलकर कार्य करना है। बैठक को जिला महासचिव हाकम सिंह रघुवंशी, चेतराम साहू पठारी अध्यक्ष, माधव प्रसाद दुबे त्योंदा अध्यक्ष, सुरेश कुमार तनवानी, सुरेन्द्र पस्तोर, कृष्णा सक्सेना, नरेंद्र नामदेव, विजय अरोरा, रवि चौरसिया ने भी संबोधित किया। साथ ही उपस्थित पत्रकार साथियों ने भी अपनी बात रखी। वही जिला उपाध्यक्ष पद पर रवि चौरसिया की नियुक्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन नगर इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर दीपक तिवारी, मुकेश सेन, रिंकू रघुवंशी, सुरेन्द्र रघुवंशी, गजेन्द्र ऑ दीच्य, हेमराज गुर्जर, अखिलेश चौरसिया, जगदीश साहू, अशोक शर्मा, गिरवर राजपूत, प्रदीप खटवानी, सलीम खान, राजू गोस्वामी, वीरेंद्र विश्वकर्मा पठारी, किशोर सिंह दांगी पठारी, जीवन अहिरवार पठारी, खिलानसिंह प्रजापति शमसाबाद, दीपक शर्मा त्योंदा, राजेश जोशी त्योंदा, पुखराज विश्वकर्मा त्योंदा, दीपक कुशवाह त्योंदा डालचंद पाल उदयपुर हरिशंकर प्रजापति उदयपुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।



